भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की पहली सूची: योगी गोरखपुर शहर से उम्मीदवार, 21 नए चेहरों को मौका

लखनऊ (लाइवभारत24)। शनिवार को भाजपा ने 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। पहले उनका नाम अयोध्या से तय माना जा रहा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में 21 नए चेहरे हैं।

  काटे गए टिकट

अमरोहा से विधायक संगीता चौहान

मेरठ की सिवालखास, जितेंद्र सतवाई

मेरठ कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल

खेरागढ़ महेश गोयल

एत्मादपुर राम प्रताप सिंह

आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर

फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदय भान सिंह

फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा

बेहट नरेश सैनी BJP छोड़कर गए हैं

नुक्कड़ में डा धन सिंह सैनी BJP छोड़कर गए हैं

अलगीढ़ बरौली ठाकुर दल वीर सिंह

बरेली – बिथरी चैनपुर राजेश कुमार

बरेली कैंट सीट राजेश अग्रवाल गोरखपुर से डाक्टर राधा दास मोहन अग्रवाल

10 महिला उम्मीदवारों में ओबीसी की 3

भाजपा ने 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसमें 2 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी , (जाट- 2 और माली 1) और 4 एससी केटेगिरी से हैं।

इससे पहले आज मायावती बसपा के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतजार कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!