बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने स्टेफ्री के इट्स जस्ट ए पीरियड कैंपेन का समर्थन किया

मुंबई। बॉलीवुड कलाकारो ने स्टेफ्री के इट्स जस्ट ए पीरियड कैंपेन का समर्थन किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेताओं जैसे सोनू सूद, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, जेनेलिया डिसूजा, फिल्म और टीवी कलाकार, कृतिका कामरा और यहां तक कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु ने स्टेफ्री द्वारा पीरियड के बारे में खुलकर बातचीत करने को प्रोत्‍साहन देने संबंधी अभियान में भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्‍य यह भी था कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी पीरियड्स को कोई वर्जित विषय न मानते हुए इस सामान्य प्राकृतिक घटना के बारे में खुलकर बात करें। पीरियड्स के बारे में शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है और बातचीत को सामान्य बनाने से मासिक धर्म की स्वच्छता और मासिक धर्म के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। सोशल मीडिया पर अभियान में सोनू सूद, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, जेनेलिया डिसूजा, कृतिका कामरा और पीवी सिंधु ने तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर करके, @stffreeindia को टैग करके और हैशटैग #ItsJustAPeriod का उपयोग करके इस अभियान को अपना समर्थन दिया। इस अभियान ने भारी संख्‍या में लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया है और पीरियड के बारे में खुलकर चर्चा करने को बढ़ावा देने के लिए लाखों लोगों द्वारा पोस्‍ट को लाइक व शेयर किया गया है।

One thought on “बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने स्टेफ्री के इट्स जस्ट ए पीरियड कैंपेन का समर्थन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!