17.1 C
New York
Monday, 2nd \ June 2025, 12:05:11 AM

Buy now

spot_img

ब्रिटेन ने 17 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया, पाकिस्तान में रूस की  वैक्सीन को मंजूरी

लंदन/इस्लामाबाद (लाइवभारत24)। ब्रिटेन में 19 जनवरी से लगातार एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही थीं। रविवार को यह संख्या 610 रही। हालांकि, हर दिन 30 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। उधर, पाकिस्तान ने रूस की स्पूतनिक V वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है।
ब्रिटेन में ज्यादा खतरे वाले देशों से आने वाले यात्रियों को 10 दिनों तक क्वारैंटाइन किया जाएगा। आज इस मसले पर कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह का नियम बनाया है। नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यहां अब तक 36,47,463 केस मिल चुके हैं। ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक यहां 5% से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
देश में रविवार को 30,004 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। यहां साउथ अफ्रीका वैरिएंट के 77 और ब्राजील वैरिएंट के 9 केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्टर मैट हैन्कॉक ने बताया कि शुरुआत सबूत इशारा कर रहे हैं कि लॉकडाउन की वजह से नए केस कम हो रहे हैं।

पाकिस्तान में तीसरी वैक्सीन को अप्रूवल

स्पूतनिक V पाकिस्तान में अप्रूवल पाने वाली तीसरी वैक्सीन है। एक लोकल फार्मा कंपनी को इसके इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कहा गया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और चीनी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को अप्रूवल मिला था। पाकिस्तान में अब तक 5,34,041 केस सामने आए हैं। इनमें 11,318 की मौत हुई है। कुछ दिन पहले यूरोपीय देश हंगरी ने स्पूतनिक V को मंजूरी दी थी। ऐसा करने वाला वह यूरोप का पहला देश है। इसके कुछ दिन बाद यूएई ने भी इस वैक्सीन को अप्रूव कर दिया। पाकिस्तान से पहले 12 देश इसे अप्रूवल दे चुके हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें इसके हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!