कॅप्री ग्लोबल कॅपिटल लिमिटेड का अगले 5 सालों में अपने गोल्ड लोन बुक को 8000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

 कंपनी ने अपने गोल्ड लोन वर्टिकल के लिए रवीश गुप्ता को बिजनेस हेड नियुक्त किया

लखनऊ (लाइवभारत24)। कॅप्री ग्लोबल कॅपिटल लिमिटेड (CGCL), नॉन डिपॉजिट और प्रणालीगत रूप से महत्त्वपूर्ण NBFC (NBFC-ND-SI) ने गोल्ड लोन के कारोबार में कदम बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी वित्त-वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के दौरान इस कारोबार का संचालन शुरू करेगी। कंपनी ने अगले 5 सालों में अपने गोल्ड लोन बुक को 8000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने तथा देश भर में 1500 शाखाओं के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।

कारोबार में विविधता लाने के बारे में बताते हुए,   राजेश शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर, कॅप्री ग्लोबल कॅपिटल लिमिटेड, ने कहा, “यह कदम लंबी अवधि में अपने दायरे के विस्तार की हमारी रणनीति के अनुरूप है। हमें गोल्ड लोन के बाजार में असीम संभावनाएं नजर आ रही हैं, क्योंकि महामारी की वजह से उत्पन्न आर्थिक संकट के कारण निम्न से मध्यम आय वाले परिवारों में ऋण की मांग काफी बढ़ गई है। सोने के गहनों के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं, जिसके चलते लोग अपने सोने को बेचने के बजाय जमानत के रूप में गिरवी रखते हैं और कम समय के लिए लोन प्राप्त करते हैं। देश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में यह ट्रेंड स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। देश के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर मौजूदगी के साथ, CGCL ग्राहकों की सेवा करने और समुदायों के भीतर वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

कंपनी ने इस वर्टिकल के लिए  रवीश गुप्ता को बिजनेस हेड नियुक्त किया है। उन्हें पूरे देश में गोल्ड लोन के नए कारोबार को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। CGCL में शामिल होने से पहले, उन्होंने इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड के लिए उत्तरी क्षेत्र में गोल्ड लोन कारोबार की कमान संभाली थी।

वर्तमान में, कंपनी देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद अपनी 110 शाखाओं के मजबूत नेटवर्क के जरिए दो प्रमुख वर्टिकल – सिक्योर्ड MSME लोन और किफायती हाउसिंग फाइनेंस में अपने कार्यों का संचालन कर रही है। कंपनी किफायती आवास परियोजनाओं के लिए भवन निर्माण हेतु फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने तथा प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन प्रोडक्ट्स के वितरण में भी संलग्न है।

31 दिसंबर, 2021 तक, कंपनी ने 57,693 मिलियन रुपये की प्रबंधन के तहत संपत्ति (AUM) के साथ 649 मिलियन रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो अब तक का सबसे उच्चतम आंकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!