सुशांत केस की CBI करेगी जांच

लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की  हो रही थी मांग

मुंबई (लाइवभारत24)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। अब केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है।सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि उन्होंने सुशांत केस की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी है। अब इस केस की सीबीआई जांच करेगी। बता दें, लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी।

केंद्र सरकार के वकील SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश मान ली गई है। रिया की तरफ से वकील श्याम दीवान ने कहा है कि एसजी की तरफ से जो कहा गया, यहां वह मामला नहीं है, ऐसे में अदालत रिया की याचिका पर गौर करे। श्याम दीवान (रिया के वकील) ने सभी मामले पर रोक लगाने की मांग की। श्याम दीवान ने कहा कि एफआईआर ज्यूरिसडिक्शन के मुताबिक नहीं है। ऐसे में अदालत पूरे मामले पर रोक लगाए।
बिहार पुलिस मुंबई पहुंची और खुद जाकर पूछताछ करने लगी। जबकि उनके क्षेत्राधिकार में यह नहीं आता, जबकि मुंबई पुलिस पहले से पूरी कार्रवाई कर रही है। रिया के वकील श्याम दीवान ने कहा बिहार में दर्ज FIR को मुम्बई ट्रांसफर किया जाना चाहिए। श्याम दीवान ने दलील देते हुए कहा कि सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस अब तक 59 लोगों की गवाही दर्ज कर चुकी है। जस्टिस ऋषिकेश राय ने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड और उभरते हुए कलाकार थे और उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाना चौंकाने वाला है। जस्टिस ऋषिकेश राय ने कहा कि यह जांच का विषय है बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई सीबीआई जांच की मांग कर रहा था लेकिन सुशांत की मौत पर कुछ राजनीतिक नेताओं ने राजनीति कर निष्पक्ष जांच में अवरोध पैदा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!