CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, 99.04% स्टूडेंट्स पास; लगातार दूसरे साल मेरिट जारी नहीं

लखनऊ (लाइवभारत24)।  CBSE  के 10वीं के लाखों छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 99.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर कक्षा 10वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलने पर कैंडिडेट लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
साल में सबसे बेहतर सेशन को रेफरेंस ईयर माना
इस साल रिजल्ट के लिए पिछले 3 साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष (रेफरेंस ईयर) माना गया है। विषयवार अंक तय करने का भी यही तरीका रहा। रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के हिसाब से ही इस बार का रिजल्ट तैयार किया गया है। हालांकि छात्रों के विषयवार अंक औसत अंकों से 2 अंक कम या ज्यादा हो सकते हैं।

इस फॉर्मूले से जोड़े गए 100 अंक

20 अंक – इंटरनल असेसमेंट
10 अंक – यूनिट टेस्ट/पीरियोडिक टेस्ट
30 अंक – मिडटर्म/ हाफ ईयरली टेस्ट
40 अंक – प्री-बोर्ड एक्जामिनेशन
इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं
इस साल कोरोना के चलते 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था। ऐसे में इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का भी मौका दिया जाएगा।

डिजीलॉकर से मिलेगी मार्कशीट
इस साल स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स SMS के जरिए दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!