सीएम योगी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए

लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10, 11 व 12 जुलाई 2020 को संपूर्ण प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर घर सर्विलांस करते हुए रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड 19 तथा अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। योगी शुक्रवार को लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के दौरान वृहद स्तर पर स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रिगण अपने अपने जनपदों में विशेष स्वच्छता अभियान की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग, ग्रा य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहित अन्य संबंन्धित संस्थाओं के पूर्ण समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए। अभियान के दौरान एन्टीलार्वा रसायनों के छिड़काव एवं फॉगिंग की प्रभावी कार्यवाही की जाए, जल जमाव हटाया जाए। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए प्राथमिकता पर सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि रैपिड एन्टीजन टेस्ट की सं या में बढ़ोत्तरी की जाए। लैब टेक्निशियन की सं या को बढ़ाया जाए। अभियान की अवधि में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से जांच के प्रभावी प्रयास किए जाएं। सर्विलांस टीम तथा ए बुलेंस सेवा के मध्य बेहतर तालमेल रहना चाहिए, ताकि आवश्यकता पडऩे पर मरीज को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। उन्होंने मेडिकल स्क्रीनिंग, सर्विलांस कार्य तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट की कार्यवाही को मिशन मोड पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद कानपुर नगर, झांसी एवं वाराणसी की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन जनपदों में भेजी जाने वाली विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल टीम संबंन्धित जिले में प्रवास कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का कार्य करेंगी। श्री योगी ने कहा कि 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे 13 जुलाई 2020 को प्रात: 05 बजे की अवधि में पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाए। पुलिस टीमों तथा पीआरवी 112 द्वारा गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित किए गए प्राविधानों के अनुसार औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। मनरेगा सहित सभी वृहद निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस वे, बड़े पुल एवं सड़कों आदि की निर्माण कार्यवाही यथावत जारी रहेगी। रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर आवागमन बना रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को कोई असुविधा न हों। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। कोविड 19 तथा संचारी रोगों से बचाव के संबंध में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करनेे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। आमजन को मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के स बन्ध में व्यापक पैमाने पर जागरूक किया जाए।

One thought on “सीएम योगी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!