सीएम योगी ने मानसरोवर शिव मंदिर में की पूजा, कोटेदारों को देंगे उपहार

गोरखपुर(लाइवभारत24)। सावन मास के पहले दिन सीएम योगी ने पौराणिक मानसरोवर शिव मंदिर में पूजा की. इसके बाद सीएम नवनिर्मित रामलीला ग्राउंड का लोकार्पण करेंगे. वहीं, राशन प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए कोटेदारों को नई तकनीकों से जोड़ने, उनके लाभांश को बढ़ाने और जनता को भी कोटे की दुकान से कई तरह की सुविधाओं का लाभ पाने की योजना की शुरुआत करेंगे.

आस्था और परंपरा को सम्मान देते हुए सीएम योगी के मार्गदर्शन में गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले मानसरोवर शिव मंदिर और मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग का पर्यटन विकास कराया गया है. मानसरोवर शिव मंदिर को सजाने-संवारने में 6.01 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मंदिर परिसर में मल्टीपर्पज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा, दो टूरिस्ट शेल्टर, परिसर स्थित सरोवर पर रेड स्टोन रेलिंग, हवन कुंड, रेड स्टोन पाथवे, उद्यान, महिला-पुरुष व दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग के निर्माण के साथ ही सोलर पैनल लगाए गए हैं.सीएम योगी ने मानसरोवर शिव मंदिर में की पूजामानसरोवर शिव मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान (अंधियारीबाग) का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण 1. 64 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है. रामलीला के लिए मंच, ग्रीन रूम, बाउंड्रीवॉल, टॉयलेट ब्लॉक, उद्यान, दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही लैंडस्कैपिंग भी कराई गई है. रामलीला मैदान में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है.

सबको राशन, सबको पोषण के सरकार के मंत्र को साकार करने में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सीएम योगी कोटेदारों को भी उपहार देंगे. इन कोटेदारों को योगी सरकार सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने जा रही है. इस मंशा को धरातल पर उतारने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू का आदान-प्रदान होगा. योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी जिले के कोटेदारों संग संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे.यह भी पढ़ें: अखिलेश ने सिपाही का सिर फोड़कर गैंगस्टर को छुड़ाने पर योगी सरकार पर कसा तंज, किया ट्वीटप्रदेश भर में राशन की 80 हजार के करीब उचित दर की दुकानें हैं. इन दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाने से जहां कोटेदारों की आय में वृद्धि होगी, वहीं आमजन को भी काफी सुविधा मिलेगी. राशन प्राप्त करने के साथ ही लोग राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर लिस्ट से जुड़े कार्य अब कोटेदारों के यहां ही करा सकेंगे. कोटेदार के यहां हर वह सुविधा मिलेगी जो सीएससी पर मिलती है. कोटेदारों को सीएससी का दर्जा देने की कार्ययोजना सरकार के सौ दिन के लक्ष्य के अंतर्गत पूरी की गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!