अलीगढ़ राजा महेंद्र विवि को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला

योगी ने विश्वविद्यालय का मॉडल रद्द किया ,अधिकारियों और इंजीनियर्स को किया तलब, मॉडल फिर से बनाने के दिए निर्देश

लखनऊ (लाइवभारत24)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में बनने वाले जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन का मॉडल को रद कर दिया है। सीएम योगी ने राज्य विश्वविद्यालय के भवन के मॉडल के फिर से बनवाने के निर्देश देते कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह साधारण व्यक्ति नहीं थे। उनके नाम से बनने वाले विश्वविद्यालय का भवन भी ऐतिहासिक होना चाहिए। इस विश्वविद्यालय और डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

बुधवार को सीएम योगी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण करने अलीगढ़ पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सीएम को यूनिवर्सिटी का मॉडल दिखाया। सीएम को मॉडल पसंद ही आया। सीएम ने इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में इसे रद्द करते हुए अभियंताओं को किया तलब और कहा कि राजा साहब के व्यक्तित्व के अनुसार विश्वविधालय का भव्य, ऐतहासिक और वैभवशाली बनना चाहिए । मॉडल दोबारा इसके अनुसार बनाया जाए।
इतना ही नही सीएम ने जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन में बेहतहरीन एकेडमिक ब्लाक और शानदार लाइब्रेरी बनाने के लिए भी सीएम ने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने कहा कि सूबे के सभी डिफेंस कारिडोर वाले छह जिलों के विश्वविद्यालयों में बीएससी डिफेंस की पढ़ाई भी कराई जाएगी। विश्वविद्यालय का भवन ऐसा हो कि खूबसूरती सौ सालों में भी प्रभावित न पाए। प्रशासनिक भवन को परिसर में सबसे आगे बनाया जाए। खेल मैदान जरूर हो। मंडल के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाए।
14 सितंबर को पीएम मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। लिहाजा विश्वविद्यालय के लिए तय जमीन पर होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों का बुधवार को सीएम ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शिलान्यास समारोह का प्रदेश के सभी निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रसारण होगा। उन्होंने शिलान्यास समारोह स्थल लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में विश्वविद्यालय के लिए तय की गई भूमि के निरीक्षण के दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का आगमन राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। करीब साढ़े तीन घंटे तक अधिकारियों और जनप्रतिनियों के साथ सीएम ने बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!