सीएमएस ने 26 लाख के पुरस्कार से 25 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

 आईएससी ऑल इंडिया टॉपर सीएमएस छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी को स्कूल ने 2 लाख के नगद पुरस्कार से तथा अन्य 24 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख के नगद पुरस्कार सम्मानित किया

लखनऊ(लाइवभारत24)। सीएमएस, संथापक,  डॉ जगदीश गांधी  ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. के कुल *6283* छात्र आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में बैठे, जिसमें से *3389* छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं, यानी कुल छात्रों में से 54% छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। डॉ गांधी ने बताया कि सीएमएस के मेधावी छात्रों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आई.एस.सी. (कक्षा-12) एवं आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है।

सीएमएस के 25 छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. की इण्टर-कैम्पस मेरिट लिस्ट में 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। जहाँ एक ओर, आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा परिणाम में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र *सुमित कुमार त्रिपाठी ने 99.75 प्रतिशत* अंको के साथ इण्टर-कैम्पस मेरिट लिस्ट में टाॅप किया है तो वहीं दूसरी ओर आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) के परीक्षा परिणाम में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा *आस्था ने 99.40 प्रतिशत* अंको के साथ इण्टर-कैम्पस मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के 288 छात्रों ने दस छात्रों की आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. इण्टर-कैम्पस मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा परिणाम में 15 छात्रों ने 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।  इस उपलक्ष में सीएमएस  संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद्व,  डॉ जगदीश गाँधी  ने 26 लाख के नगद इनाम से 25 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। *सी.एम.एस. के 25 मेधावी छात्रों में से सुमित कुमार त्रिपाठी (ऑल इंडिया टोपर) को 2 लाख व अन्य 24 छात्रों को 1-1 लाख के पुरस्कारों से नवाजा।  डॉ गांधी  ने बताया कि सीएमएस के शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरान्वित किया है। इस प्रकार आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है। इन परीक्षा परिणामों में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

One thought on “सीएमएस ने 26 लाख के पुरस्कार से 25 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!