वुहान की लैब से लीक नहीं हुआ कोरोना वायरस: WHO

बीजिंग(लाइवभारत24)। कोरोना वायरस इंसानों में कैसे फैला, पिछले एक साल से जारी इस बहस के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम की ओर से एक बड़ा दावा सामने आया है। WHO के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वायरस संभवतया चमगादड़ से किसी दूसरे जानवर (इंटरमीडियरी) के जरिए इंसानों तक पहुंचा होगा। एक्सपर्ट्स ने इस वायरस के वुहान (चीन) की लैब से लीक होने की बात को खारिज कर दिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना था कि वायरस वुहान की लैब से लीक हुआ। WHO के एक्सपर्ट्स ने इस आशंका को खारिज कर दिया। चीन ने कहा था कि वायरस का ओरिजिन उसके यहां नहीं था, बल्कि यह इंपोर्टेड फ्रोजन फूड के जरिए वहां पहुंचा। एक्सपर्ट ने इस संभावना से इनकार तो नहीं किया, लेकिन कहा कि इसके आसार बहुत कम हैं।
हालांकि, एक्सपर्ट्स की टीम ने वायरस के इंसानों तक पहुंचने की वजह को लेकर कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया है। बता दें कि WHO के एक्सपर्ट्स की टीम कोरोना वायरस के ओरिजिन का पता लगाने के लिए चीन गई थी। इस बारे में मंगलवार को डिटेल रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहेनॉम ग्रेब्रेयीसस का कहना है कि इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएंगे कि उनकी जांच में क्या सामने आया। साथ ही कहा कि इस महामारी के ओरिजिन को लेकर आगे और स्टडी की जरूरत है। कोरोना वायरस के चलते 15 महीने में दुनियाभर में 27 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण की वजह से पिछले साल दुनियाभर की सरकारों को टोटल लॉकडाउन करना पड़ा था। इसे लेकर सख्ती अभी तक जारी है। लॉकडाउन की वजह से भारत समेत दुनियाभर के देशों की इकोनॉमी को काफी नुकसान हुआ था।
चीन पर आरोप लगे थे कि कोरोनावायरस वुहान की लैब से दुनियाभर में फैला। इसके बाद WHO ने एक्सपर्ट्स की टीम बनाकर जांच के लिए चीन भेजी थी। हालांकि, चीन ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसी वजह से एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में देरी हुई। जांच टीम को वुहान में एंट्री मिलने में भी दिक्कतें हुई थीं।

One thought on “वुहान की लैब से लीक नहीं हुआ कोरोना वायरस: WHO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!