लखनऊ में गौ ध्वज भारत यात्रा: शंकराचार्य बोले सनातन से होगा विश्व कल्याण

लखनऊ: लखनऊ में आज से आदरणीय, शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के अगुआई में प्रदेश की राजधानी के इन्दिरा गाधी प्रतिष्ठान में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस धर्म सभा में कई धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया ।

जगतगुरू परमपूज्य श्री शकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा है कि “विश्व का कल्याण सनातन धर्म से सम्भ्व है। उन्होंने सनातन धर्म को दुनिया श्रेष्ठ धर्मों में से एक है और इस धर्म की प्रासंगिकता चिर काल तक रहेगी। भौतिकता के प्रभाव से लोग धर्म के सन्मार्ग से भटक गये है इसलिए तनाव अशांति जैसी स्थितियों से जनजीवन को गुजरना पड़ रहा है और अपराध, अनाचार चरम पर है। विश्व के कल्याण के लिए हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।“

आदरणीय, शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने सभा में कहा कि, “ हमारे देश में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है। मगर यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश में गाय की पूजा की जाती है वहां से गौ मांस का निर्यात हो रहा है। हम चाहेंगे की देश की सरकारें गौ के सम्मान में धर्म के सम्मान में गायों की हत्या पर रोक लगाए। हमारी यह यात्रा देश के अलग अलग अंचलों से होकर गुजरेगी जिसमे देश के सभी प्रमुख महंत जनमानस के साथ हिस्सा लेंगे।“

इस अवसर पर सुरेश जगजीत यादव, अजय भटेले आत्मीय शिष्य जगद गुरू शंकराचार्य, विकास सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, बजरगी पटेल, फूलचंद पटेल, सुनील वर्मा, राजनाथ वर्मा, प्रभाकर वर्मा, अजीत उपाध्याय, दिग्विजय उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे, प्रवीण सिंह अमर आनन्द, लाल बहादुर यादव, देवेन्द्र यादव, प्रिंसिपल मनमोहन पाण्डेय मंगल दादा वीरेश वर्मा, रामराज त्रिपाठी, अजितेश राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और कई शीर्ष नौकरशाह उपस्थित थे जिन्होंने मनोयोग से परमपूज्य शंकराचार्य के प्रवचनों को आत्मसात कर अपना जीवन धन्य किया।

पहले वक्त के रूप में नेशनल यूथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह ने कार्यकन के उददेश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब किसान और पशुपालन से जुडे लोगों की गौ पालन और उनके सरक्षण जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है. देश में गौ हत्या पूर्ण रूप से बन्द होना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!