डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के 5 कर्मी मिले पॉजिटिव

यूपी डायल 112 मुख्यालय की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

लखनऊ (लाइवभारत24)। प्रदेश में अस्थाई तौर पर 48 घंटे के लिए 112 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 112 मुख्यालय के सूत्रों ने शनिवार के जानकारी दी कि 112 तकनीकी टीम के सर्वर एरिया बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए किया बंद जाएगा। दरअसल यूपी डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, एक कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 30 लोगों का टेस्ट हुआ था। जिसमें से पांच कर्मी आज कोरोना पॉजिटिव निकले।

डॉयल 112 मुख्यालय में 5 कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद 112 हेड क्वार्टर किया गया सील

जिसके चलते बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद किया जाएगा और पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा। 48 घंटे के लिए सभी कर्मचारियों पर यहां आने पर रोक लगाई गयी है।
वहीं, यह भी कहा गया है कि 112 आपातकालीन सेवा ना मिलने पर 1073 मिलाकर मदद ली जा सकती है। यूपी पुलिस का 112 नंबर टि्वटर, फेसबुक के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहेगा।

– आपातकाल में इन नंबरों पर ली जा सकती है मदद :
व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और 7233000100 पर भी मदद ले सकते हैं।

One thought on “डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के 5 कर्मी मिले पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!