राज्यपाल को ड्रगिस्ट एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन ने फेस मास्क एवं सेनेटाइजर किया भेंट

लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मंगलवार को राजभवन में लखनऊ ड्रगिस्ट एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जय सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भेंट कर 10,000 नग फेस मास्क एवं 1,000 नग सेनेटाइजर भेंट किया। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेस मास्क व सेनेटाइजर को जरूरतमंद संस्थाओं में वितरित किया जाए। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सुदीप दुबे, सीएम दुबे, अखिल जय सिंह, विकास रस्तोगी, प्रदीप चन्द्र जैन, औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार एवं माधुरी सिंह भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!