मियागी (लाइवभारत24)। जापान के मियागी में आए भूकंप से वहां की सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को कहा है। जापान की समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के कई इलाकों में सूनामी अलर्ट भी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। जापान के मौसम विभाग ने एक मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है और लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है।
भूकंप से मियागी के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। यहां जापान का एक न्यूक्लियर पावर प्लांट भी है, जो फिलहाल सुरक्षित बताया जार हा है। पिछले महीने भी जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

भूकंप की वजह से फाइट रुकी

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भूकंप की वजह से जापान में चल रही फाइट को राकना पड़ा।

New Japan Pro-Wrestling World!– A 7.0 #earthquake in Japan just interrupted the #wrestling matches.#Japan #Tsunami pic.twitter.com/6WkH6dTjMX

— Siddhant Anand (@JournoSiddhant) March 20, 2021
भूकंप से मियामी के न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। हालांकि, फिलहाल प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
5 मार्च को न्यूजीलैंड में आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 5 मार्च को न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें