इंग्लैंड पिछले 10 साल में भारत में सीरीज जीतने वाली इकलौती टीम 

 इंग्लैंड ने 2011 से अब तक 23 में से 13 टेस्ट में टीम इंडिया को हराया

चेन्नई (लाइवभारत24)। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब अपनी जमीन पर इंग्लैंड से भिड़ेगी। 5 फरवरी से शुरू हो रही 4 टेस्ट की इस सीरीज को भारत के लिए असली टेस्ट कहा जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इंग्लैंड की टीम पिछले 10 साल में भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाली इकलौती विदेशी टीम है। साथ ही इस दौरान वह भारत के खिलाफ ज्यादा जीत हासिल करने वाली भी अकेली टीम है।2012 में इंग्लैंड को मिली थी जीत
इंग्लैंड ने 2012 में टीम इंडिया को भारत में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। उस सीरीज में भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने मुंबई और कोलकाता टेस्ट जीतकर बढ़त बनाई। नागपुर में खेला गया आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा था।  इंग्लैंड की टीम ने पिछले 10 साल में टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हराया है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच ओवरऑल 23 टेस्ट हुए। इनमें 7 में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं, इंग्लैंड ने 13 में जीत हासिल की है। 3 टेस्ट ड्रॉ रहे। इस टाइम पीरियड में इंग्लैंड इकलौती टीम रही जिसे भारत के खिलाफ हार की तुलना में ज्यादा जीत मिली है। इन 10 सालों में भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 2 मैचों में जीत हासिल की। 2 मैच ड्रॉ रहे।भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में अपने घर में मिली सीरीज हार का हिसाब 2016 में चुकाया। पांच मैचों की इस सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद भारत ने विशाखापट्‌टनम, मोहाली, मुंबई और चेन्नई टेस्ट में जीत हासिल की थी।इंग्लैंड भारत की जमीन पर सबसे सफल विदेशी टीमों में से एक है। दोनों देशों के बीच भारत में अब तक 15 टेस्ट सीरीज का आयोजन हो चुका है। इनमें से 5 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। भारत ने 7 सीरीज में सफलता पाई है। 3 सीरीज ड्रॉ रही है। 1951, 1964 और 2006 में खेली गई सीरीज ड्रॉ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!