महंगी पड़ी बदजुबानी: सोमनाथ भारती की जमानत पर सुनवाई आज

सुल्तानपुर(लाइवभारत24)।  पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर बुधवार को सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। भारती को बीते सोमवार को अमेठी पुलिस ने अस्पतालों को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की थी। साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।दरअसल, पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर जिले का प्रभारी बनाया है। शनिवार को अमेठी में सोमनाथ ने कहा था, ‘हम UP के स्कूलों और अस्पतालों को देख रहे हैं। सब जगह बदतर हालत है। UP के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’ उनके इस बयान से आहत होकर जगदीशपुर के हरपालपुर गांव के रहने वाले शोभानाथ साहू ने विधायक पर केस दर्ज कराया। अमेठी पुलिस ने सोमवार को सोमनाथ भारती को रायबरेली के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमनाथ भारती ने पुलिस अफसर से कहा- योगी की मौत सुनिश्चित है; स्याही फेंकने वाले के पीछे गाली देते हुए दौड़े​​​​​​​ थे। विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को ही गिरफ्तारी से पहले हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में उन पर स्याही अटैक किया था। इस दौरान भारती वहां खड़े दरोगा को धक्का देते हुए युवक के पीछे गालियां देते हुए दौड़ते नजर आए थे। भारती पुलिस अफसर से कहते नजर आ रहे हैं कि योगी की मौत सुनिश्चित है। योगी तो जाएगा ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!