गोलीबारी से दहला अमेरिका, चर्च और बाजार में हमला, ३ की मौत कई घायल

लॉस एंजिलस (लाइवभारत24)। पश्चिमी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए।
ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, बीती दोपहर दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में लगुना वुड्स शहर में एल टोरो रोड के २४००० ब्लॉक पर चर्च में शूटिंग हुई। शेरिफ विभाग ने दोपहर २ बजे ट्वीट किया। अधिकारी गोलीबारी की खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
बाद में यह बताया गया कि दोपहर १.२६ बजे जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च के अंदर गोलीबारी की सूचना मिली। चार पीडि़त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विभाग ने कहा कि सभी पीडि़त वयस्क हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। एक पीडि़त की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
शेरिफ विभाग ने कहा कि उसने अपराध स्थल पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था और एक हथियार बरामद किया था जो इसमें शामिल हो सकता है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के कार्यालय ने गोलीबारी के बाद ट्वीट किया कि वह घटना की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे है और स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम कर रहे है। गवर्नर कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि किसी को भी अपने धार्मिक स्थल पर जाने से डरने की जरूरत नहीं है। हमारी संवेदनाएं पीडि़तों, समुदाय और इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
ह्यूस्टन फिले बाजार में गोलीबारी
अमेरिकी राज्य टेक्सास के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के फिले बाजार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि पांच पुरुष पीडि़तों के बीच लड़ाई के कारण रविवार को कथित तौर पर गोलीबारी हुई। पीडि़तों की उम्र २० साल के आसपास है और संभवत: वे एक-दूसरे को जानते हैं। बीती दोपहर में जब गोलीबारी हुई तब फिले बाजार में बहुत भीड़ थी, हालांकि किसी भी निर्दोष को चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!