सिटी इंटरनेशनल स्कूल जानकीपुरम में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

लखनऊ। सिटी इंटरनेशनल स्कूल जानकीपुरम विस्तार के प्रांगण मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर प्रधानाचार्या महोदया सुधा अवस्थी ने पुष्पांजलि अॢपत की। उन्होने गांधी जी के विचारों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया व महात्मा गाँधी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके सपनों को साकार करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन मे उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रा ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम…को गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने एकत्रित होकर राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्या महोदया ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छताअभियान को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर सिटी इंटरनेशनल स्कूल जानकीपुरम विस्तार में कई कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या के साथ स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षकायें, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!