रेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की

हालत गंभीर, भाई का रोना सुन लोग मदद के लिए दौड़े; 5 आरोपी गिरफ्तार
भुवनेश्वर। पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़ें। लड़की और उसका भाई राजी हो गए।
कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।
लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!