खुशखबरी! देश में कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे चरण का जल्द शुरू होगा क्लिनिकल ट्रायल

नई दिल्ली(लाइवभारत24)।  भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल जल्द शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के एक विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार को वैक्सीन के दूसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी भारतीय दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) को देने की सिफारिश की हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म ने 13 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को दोबारा आवेदन दिया था और देश में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे फेज के मानव परीक्षण (clinical trials) एक साथ कराने की मंजूरी देने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार संशोधित प्रोटोकॉल के तहत डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) ने बताया हैं कि द्वितीय चरण के परीक्षण में 100 स्वयंसेवक शामिल होंगे, जबकि परीक्षण के तीसरे चरण में 1,400 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 पर बनी विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने शुक्रवार को विचार-विमर्श के बाद संभावित टीके के दूसरे चरण की परीक्षण पहले करने की अनुमति देने की सिफारिश की. दूसरे चरण के सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता संबंधी आंकड़ों को जमा करने के बाद तीसरे चरण के मानव परीक्षण की अनुमति दी जाएगी। स्पूतनिक वी वैक्सीन को आरडीआईएफ और गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। रूस ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन Sputnik- V को अनुमति दी थी, जो दुनियाभर में कोविड-19 की पहली वैक्सीन है।

One thought on “खुशखबरी! देश में कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे चरण का जल्द शुरू होगा क्लिनिकल ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!