राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया पौधरोपण 

 लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश में पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने जिस दिन अपना कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद प्रदेश को नई महिला राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के रूप में मिली थी। अपनी कार्य शैली से उन्होंने राजभवन को नए आयाम दिए। बुधवार को यूपी में राज्यपाल के पद पर एक वर्ष का कार्यकालपूर्ण होने पर राजभवन प्रांगण में बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आम का पौधारोपित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवनके अन्य अधिकारियों ने भी आम के पौधे लगाये। कुल 21 आम के पौधे रोपित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!