हिन्दू महासभा ने जानकीपुरम थाना को कोरोना सम्मान से सम्मानित किया

लखनऊ(लाइवभारत24)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आज यहां जानकीपुरम थाना को कोरोना सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अनुपम मिश्रा, जिलाध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित पार्टी के कई लोगों ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान एवं आभार प्रकट किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने जानकीपुरम थाना द्वारा कोरोना काल में किये गये कार्य को सराहनीय बताते हुये मास्क एवं सेनेटाइजर भी भेंट किये। इस मौके पर वरिष्ट नेता पंकज, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष संजीव खरे, मनोज उपाध्याय, उपाध्यक्ष राम तिवारी, महामंत्री सुनील तिवारी, संगठन मंत्री रत्नेश, सिंह,अमित सिंह धीरज मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार लॉक डॉउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!