— संक्रमण से महाकाल मंदिर के पुजारी की मौत, उज्जैन के सभी मंदिर बंद किए गए

मध्यप्रदेश, उज्जैन (लाइव भारत 24)। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढने से यहा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते इंदौर और उज्जैन में लॉकडाउन 19 अप्रैल तक बढ़ना तय है, बस कलेक्टर का आदेश आना बाकी है। उधर, महाकाल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत होने और दो दूसरे पुजारियों के भी संक्रमित होने के चलते उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। इसमें सभी ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था। इसके बाद इंदौर कलेक्टर ने साफ कर दिया कि कमेटी ने जो सुझाव दिया है, उससे सरकार सहमत है। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ेगा और जो भी गाइडलाइन रहेगी वह जल्दी जारी कर दी जाएगी। इसमें सब्जी, दूध और राशन के लिए कुछ रियायतें दी जाएंगी।

इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं। 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं।प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हैं। 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे।

शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। रतलाम में 9 दिन का बंद है। कटनी, खरगोन और बैतलू 7 दिन तक लॉकडाउन है। छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम से ही 7 दिन का लॉकडाउन जारी है।

लॉकडाउन के सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। शहरों के प्रमुख चौराहों पर पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ कर रही है। फोटो भोपाल के शाहपुरा इलाके की है।

भोपाल के कोलार क्षेत्र में भी 9 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। सुबह से ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सख्ती शुरू कर दी गई है। बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सड़कों पर पुलिस तैनात है। जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को लौटाया जा रहा है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने दिया जा रहा है।

इंदौर में इस तरह माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाए जा रहे हैं।

इंदौर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने ज्यादा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया के रूप में घोषित किया है। ऐसे 15 शहरी इलाके अभी चिन्हित किए गए हैं। इन कंटेनमेंट क्षेत्र की अवधि 7 दिन तक रहेगी। यहां लोगों की आवाजाही सीमित रहने के साथ ही लोगों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहेगी। इसके अलावा घर-घर सैंपलिंग का कार्य भी किया जाएगा। दरअसल, कुल 33 वार्डों में लगातार केस मिल रहे हैं। वहां प्रशासन की नजर है। पहले चरण में 15 कॉलोनी मोहल्लों में सख्ती गई है। ऐसे में, कोरोना को लेकर आम जनता को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश में कोरोना का भयावह हो रहा रूप
उज्जैन, इंदौर में बढ़ सकता है लॉकडाउन

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें