इस्कॉन मे भक्तों ने नृत्य, कीर्तन का आनंद लेते हुए उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी महा महोत्सव

लखनऊ (लाइवभारत24)। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया गया।

मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के दिशा-निर्देशन मे जन्माष्टमी महा महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुए, जिसमे दो लाख से अधिक भक्तो ने श्री श्री राधा रमण बिहारी जी के अविरल दर्शन प्राप्त किये, मन्दिर, मन्दिर प्रांगण देशी-विदेशी फूलों और सुन्दर लाइटों से सजाया गया स इस्कॉन की विश्व प्रसिद्ध जन्माष्टमी महा उत्सव मे मनमोहक नृत्य एवं अविरल कीर्तन का आनंद भक्तों द्वारा उठाया गया।’कार्यक्रम निम्न प्रकार रहे।

जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान जय अग्रवाल, एम0डी0, ज्ञान दूध, श्रीमान अनिल सिंह, (इफको) उवप्रव, सरकार के वर्तमान एवं निवर्तमान माननीय मंत्रीगण, सांसद सदस्य, राजयसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, मुख्य सचिव, उ0प्र0, सरकार एवं अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित हुए। मंदिर के कार्यक्रमों को लाखों भक्तो द्वारा देश एवं विदेश मे फेसबुक, यूट्यूब, जूम के माध्यम से लाइव देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!