बीते 24 घंटों में 1.79 लाख देश में कोरोना के नए संक्रमित मिले

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में तेजी से कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 535 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 लाख 64 हजार 182 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,556 लोगों की मौत हो गई। नए मरीजों का आंकड़ा बीते 54 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 नए मरीज मिले थे।

यूपी में गुरुवार को 3,176 लोग संक्रमित पाए गए। 6,995 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.83 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,899 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 58,267 मरीजों का इलाज चल रहा है।

28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों से रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। सिर्फ तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख और मिजोरम में ही ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से कम रही है। गुरुवार को देश में 28,323 एक्टिव केस कम हुए हैं। अब 23 लाख 27 हजार 541 मरीजों का इलाज चल रहा है।

  कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.79 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.64 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,556
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.75 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.48 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.18 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 23.27 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जून के दूसरे सप्ताह से रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी।
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के 147 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 11 नए हैं। ब्लैक फंगस के 88 मरीजों का इलाज जारी है।
दिल्ली में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के 153 नए केस सामने आए हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने महामारी एक्ट के तहत एक रेगुलेशन जारी किया है, जिसके तहत ब्लैक फंगस के केस की रिपोर्ट करना जरूरी है। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में अब तक ब्लैक फंगस के 620 केस सामने आ चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!