भारत ने किया ध्रुवास्त्र का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर(लाइवभारत24)। भारतीय सेना ने ओडिशा के बालासोर में ध्रुवास्त्र गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ध्रुवास्त्र सेना के बेड़े में पहले से शामिल नाग मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन है। यह 7 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के टैंकों को निशाना बना सकती है। सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ध्रुवास्त्र की खूबिया

लंबाई 1.9 मी
वजन 45 किग्रा.
डायमीटर 0.16 मी.
रेंज 500 मी. से 7 किमी
पिछले साल थार के रेगिस्तान में एंटी टैंक मिसाइल नाग की थर्ड जनरेशन का 12 दिन टेस्ट किया गया था। यह फायर एंड फॉरगेट सिस्टम पर काम करती है। यानी इसे दागे जाने के बाद फिर कोई कमांड की जरूरत नहीं होती। यह सटीक निशाना साधती है। तब यह अपने सभी स्टैंडर्ड पर खरी उतरी थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे बनाने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों और इसकी टेस्टिंग करने वाली सेना की टीम को बधाई दी थी। नाग मिसाइल किसी भी टैंक को ध्वस्त कर सकती है। यह उड़ान भरने के बाद अपने ऑपरेटर के पास पूरे इलाके के फोटो भी भेजती रहती है। इससे क्षेत्र में मौजूद दुश्मन के टैंकों की संख्या पता चल जाती है। इसके आधार पर दूसरी मिसाइल दाग कर उन्हें नष्ट किया जा सकता है। यह मिसाइल एक बार में आठ किलोग्राम वारहैड लेकर जाती है। 230 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से अपने लक्ष्य पर निशाना साधती है। हालांकि, ध्रुवास्त्र की सभी खूबियां अभी पता नहीं चल सकी हैं।

One thought on “भारत ने किया ध्रुवास्त्र का सफल परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!