भारत vs इंग्लैंड: चेन्नई में पहले दो टेस्ट बिना दर्शकों के खेले जाएंगे

मुंबई (लाइवभारत24)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 सीरीज में दर्शकों की एंट्री पर विचार कर रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार को करना है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में 50% दर्शकों को एंट्री मिल सकती है। टी-20 के 5 मैच की सीरीज के सभी मैच मोटेरा स्टेडियम में 12 मार्च से खेले जाएंगे।

अधिकारी के मुताबिक, इंग्लैंड और इंडिया के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों की सेफ्टी पहली प्राथमिकता होगी। बोर्ड किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। बायो-बबल में प्रवेश से पहले अधिकारियों और खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन में रहना होगा। सभी के कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही सभी को बायो-बबल में एंट्री मिलेगी।

वहीं, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) पहले ही बता चुका है कि पहले दो टेस्ट के टिकट की बिक्री नहीं की जाएगी। TNCA के सेक्रेटरी आर एस रामासामी ने सदस्यों को भेजे सर्कुलर में कहा है कि कोरोना की वजह से चेन्नई टेस्ट बिना दर्शकों के खेला जाएगा।  BCCI ने कोरोना को ध्यान में रखकर इंग्लैंड के भारत दौरे के लिए सिर्फ 3 वेन्यू को फाइनल किया है। पहले 2 टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे। बाकी 2 टेस्ट अहमदाबाद में होंगे। इसके बाद 12 मार्च से 5 टी-20 की सीरीज अहमदाबाद में खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, 23 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सभी मैच पुणे में होंगे। सीरीज का आखिरी वनडे 28 मार्च को होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद घर लौटे कप्तान विराट कोहली की टेस्ट टीम में वापसी हुई। वहीं, हार्दिक पांड्या की 29 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। चोटिल ईशांत शर्मा भी टेस्ट टीम में वापस लौटे हैं।
चौथा टेस्ट नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह और अश्विन टीम में बरकरार हैं। पर, तीसरा टेस्ट ड्रॉ करवाने वाले चोटिल हनुमा विहारी को जगह नहीं मिली है। वहीं, चोट के कारण ही ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आने वाले केएल राहुल को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है। अगर वो फिट रहे तो जगह बना सकते हैं। तेज गेंदबाज टी नटराजन जगह नहीं बना पाए। मैच के दौरान चोटिल हुए नवदीप सैनी को भी जगह नहीं मिली।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
ओपनिंग: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल
मिडिल ऑर्डर: चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर
स्पिनर: आर अश्विन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल
स्टैंडबाय: केएस भारत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज़ नदीम, राहुल चाहर
नेट बॉलर्स: अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम, सौरभ कुमार

5 फरवरी को होगा पहला टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज खेली जाएगी। 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, पिंक बॉल टेस्ट समेत आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में खेले जाएंगे। आखिर में 3 वनडे की सीरीज पुणे में खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!