लखनऊ (लाइव भारत 24)। डॉक्टर जब इस नोबल प्रोफेशन को चुनते हैं तो वह आजीवन मरीजों की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। जिसको हर हाल में निभाना भी वो अपना फर्ज समझते हैं। फिर चाहे कोरोना जैसी महामारी ही क्यों न हो। कोरोना काल में जब लॉकडाउन के दौरान देशभर में लोग अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित महसूस कर रहे ​थे तो तब से हमारे धरती के भगवान यानि डॉक्टर अपने परिवार को छोड कोरोना जैसी भयानक माहमारी से हमारी जिन्दगी बचाने के लिये प्राणों को दांव पर लगाकर नि:स्वार्थभाव से हमारा इलाज कर रहे हैआज जहां पर पूरा देश करो ना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहां पर हमारे जनपद लखनऊ के डॉक्टर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं और अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हुए जनमानस को सुरक्षित व स्वस्थ करने का कार्य कर रहे हैं

राजधानी के वरिष्ठ डॉक्टर अतुल खन्ना को सम्मानित करती इंडियन रोटी बैंक (ब्लड बैंक) की नेशनल कोआर्डिनेटर डा.प्रज्ञा खन्ना

आज इंडियन रोटी बैंक की तरफ से डॉक्टर डे के उपलक्ष में लखनऊ के माने जाने डॉक्टर डॉक्टर अतुल खन्ना, डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ortho kgmc , डॉ नवनीत त्रिपाठी एंडोक्राइन ब्रेस्ट कैंसर विवेकानंद हास्पिटल, डॉक्टर रेनू मक्कर स्त्री रोग विशेषज्ञ ( मक्कर क्लीनिक) , डॉ प्रज्ञा खन्ना खन्ना डाइगनास्टिक, डॉ प्रियंका मौर्या, डॉक्टर ए आर निगम , डॉक्टर ओ के मिश्रा ,डॉक्टर चित्रा सक्सेना, डॉक्टर अनिल कुमार अवस्थी h o d अजन्ता हास्पिटल,डॉ मिर्जा वकार वेग प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ ,डाक्टरअनिल जयसवाल, एसएन श्रीवास्तव, जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसमें इंडियन रोटी बैंक ,जयश्री शुक्ला , मोहित शर्मा , मीनू तिवारी, आनंद वर्मा ममता सिंह , संगीता सूद, शालिनी वैध,जितेंद्र गिरी आशीष मिश्रा नीतू रॉय आदि उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें