कंगना पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस किया

मुंबई (लाइवभारत24)। बालीवुड क्वीन कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का एक और केस दर्ज हुआ है। इस बार गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना पर केस किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और रितिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
बॉलीवुड खबरों की वेबसाइट स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा लिखा है कि जावेद अख्तर ने कंगना को धमकी नहीं दी। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है और जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अदालत के बाहर सेटलमेंट करने का कोई सवाल नहीं उठता।

एक्ट्रेस की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, “जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे रितिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं….चाचाजी आप दोनों क्या हो?
कंगना 2009 से 2013 तक रितिक के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। ब्रेकअप के बाद दोनों का विवाद खूब चर्चा में रहा था। 2016 में एक शो पर कंगना ने रितिक को सिली एक्स कहा था और दावा किया था कि सबूत के तौर पर उनके पास वो मेल हैं, जो रितिक ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान किए थे। इसे लेकर रितिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

अक्टूबर में कर्नाटक के तुमकुर में कंगना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन पर किसानों के अपमान का आरोप लगा था। इसके बाद इसके बाद मुंबई में 2 केस हुए।

One thought on “कंगना पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!