जानिए योगी कैबिनेट के 52 मंत्रियों को

पीएम मोदी ने इस बार पेशेवरों को मंत्री बनाने की भी दी थी सलाह

लखनऊ (लाइवभारत24)। यूपी में आदित्यनाथ योगी ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। योगी के साथ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री भी शपथ ले रहे हैं। केशव मौर्य को सिराथू सीट से हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, लखनऊ कैंट से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी के पहले कार्यकाल में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे।

योगी मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं भी हैं। गुलाब देवी, बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम, रजनी तिवारी योगी की सहयोगी बनी हैं।

योगी मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 60 है। इस बार का मंत्रिमंडल बड़ा रखा गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जरूरत के मुताबिक जातीय समीकरण को दोबारा सेट करने की भी हालांकि जगह छोड़ी गई है। इस बार योगी कैबिनेट को केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रोफेशनल टच दिया गया है।

ऐसे विधायकों के नाम मंत्री पद के लिए फाइनल किए गए, जिनके पास जातिगत समीकरण और प्रोफेशनल काबिलियत है। इसके लिए हाईकमान स्तर पर बायोडेटा की स्क्रीनिंग की गई है। एक कारण ये भी रहा है कि रिजल्ट आने के बाद शपथ ग्रहण में 15 दिन का वक्त लग गया। यह पूरी एक्सरसाइज 2024 में UP की लोकसभा सीटों को फतेह करने के मकसद से की गई है।
बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाकर ब्राह्मणों को साधा जा रहा है, जबकि केशव मौर्य को हार के बावजूद डिप्टी सीएम बनाया गया है। कारण यह है कि उनके ही नेतृत्व में 2017 में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। वह ओबीसी के बड़े नेता भी हैं। इसलिए, सोशल इंजीनियरिंग के तहत भी उनको लाना तय है।

बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाकर ब्राह्मण वोटों को साधा गया है। केशव मौर्य को चुनाव हारने के बावजूद डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है, क्योंकि वह ओबीसी के कद्दावर नेता हैं।
योगी की नई कैबिनेट में इस बार चौंकाने वाले तरीके से नए चेहरों को मौका दिया गया है। नई कैबिनेट में गुजरात मॉडल की झलक है। मोदी ने इस बार पेशेवरों को मंत्री बनाने की भी सलाह दी थी, ताकि 2024 का चुनाव पूरी तैयारी से लड़ सकें।

पीएम ने कहा है कि ये यूपी की फ्यूचर कैबिनेट हो, जो अगले 15 साल तक काम कर सके। इन बातों को देखते हुए आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने पर वाले असीम अरुण को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, अरविंद कुमार शर्मा को भी मौका मिला है। पीएम मोदी के करीबी अरविंद आईएएस की नौकरी छोड़कर यूपी की राजनीति में सक्रिय हुए। वे इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल से दो नाम तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का है। मौजूदा समय में अपना दल-एस यूपी विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने में आई है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।

One thought on “जानिए योगी कैबिनेट के 52 मंत्रियों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!