कोहली ने ट्रेनिंग में बहाया पसीना, कहा- निरंतरता ही सफलता की कुंजी

अहमदाबाद (लाइवभारत24)। इंग्लैंड और इंडिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। यह टीम इंडिया का तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इसको लेकर कप्तान विराट कोहली एंड टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट भी 1-2 दिन होगा।
कोहली ने ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने वेट ट्रेनिंग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा- निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। दोनों टीम के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज के आखिरी दोनों निर्णायक टेस्ट मोटेरा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इसके लिए दोनों टीम गुरुवार को ही मोटेरा पहुंच गईं। आखिरी दो टेस्ट के लिए दोनों टीम भी घोषित कर दी गईं। टीम इंडिया में उमेश यादव को शार्दूल ठाकुर की जगह टीम में चुना गया है। हालांकि, उमेश को अभी फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा। इसके बाद ही वे टीम में शामिल हो सकेंगे। यह टेस्ट 1-2 दिन में हो सकता है। उनके अलावा टीम में जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज शामिल हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने भी टीम के साथ स्टेडियम की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- ‘क्या शानदार स्टेडियम है मोटेरा। बनाने वाले ने शानदार काम किया। काफी अच्छी सुविधाएं दीं। यहां मैच खेलने में मजा आएगा।’ इंग्लैंड टीम ने भी मोटेरा में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने ग्राउंड के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। पहले में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस करते और दौड़ लगाते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में सभी प्लेयर प्रैक्टिस के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते दिख रहे हैं।

One thought on “कोहली ने ट्रेनिंग में बहाया पसीना, कहा- निरंतरता ही सफलता की कुंजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!