Laxmii का नये अंदाज में अक्षय कर रहे प्रमोशन 

मुंबई(लाइवभारत24)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ की रिलीज को सिर्फ एक दिन ही बचा है. फिल्म का गाना ‘अब हमारी बारी रिलीज’ कर दिया गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. इस वीडियो में खिलाड़ी कुमार ट्रांसजेंडर्स का सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। ‘अब हमारी बारी’
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग लाल बिंदी लगाए सोशल मीडिया पर अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटो पोस्ट कर रहे हैं। लोगों के बीच इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।वीडियो में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं
अक्षय ने लोगों से अपील की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘अब हमारी बारी है. नजर से बचने के लिए तो बहुत टीके लगा लिए, लेकिन नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। आइए लिंग के प्रति रूढ़ीवाद को तोड़ें और लाल बिंदी के साथ तीसरे लिंग को अपना समर्थन दें जो समान प्रेम और सम्मान के लिए खड़े हों। इसके साथ ही अक्षय ने अपनी एक फोटो पोस्ट की जिस्में वे लाल बिंदी लगाए नजर आए। कियारा ने भी वैसे ही फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की। इस मुहीम को कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी आगे बढ़ा रहे हैं. इन स्टार्स में शामिल हैं हरमन बावेजा। उन्होंने ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो पोस्ट कर अक्षय का समर्थन किया है। अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी’ को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी प्रमोट किया है. उन्होंने भी अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है।
इसके अलावा टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला और रित्विक धनजानी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो साझा की है। फोटो पोस्ट कर इन एक्टर्स ने अक्षय कुमार के कदम की तारीफ की है। और 106 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!