दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शुक्रवार को 27,047 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 375 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। इस बीच दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह और बढ़ा गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम इसकी घोषणा की।
दिल्ली में शुक्रवार को 25,288 लोग ठीक हुए हैं। यहां अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,361 का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,521
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.98 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.91 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.56 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.11 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.64 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!