लखनऊ प्राणि उद्यान शनिवार-रविवार को रहेगा बन्द

लखनऊ(लाइवभारत24)। कोरोना वॉयरस संक्रमण से बचाव के लिये प्रत्येक सप्ताह में शनिवार एवं रविवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ दर्शकों के लिए पूरी तरह बन्द रहेगा। सोमवार को साप्ताहिक बन्दी नहीं रहेगी और प्राणि उद्यान अन्य दिवसों की भांति नियमित रूप से दर्शकों हेतु खोला जायेगा। यह जानकारी प्राणि उद्यान
के निदेशक आर् के सिंह ने देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिडिय़ा घर के दोनों प्रवेश द्वारों पर सैनेटाइजर की व्यवस्था है।

प्रत्येक दर्शक अनिवार्य रूप से सैनेटाइजर का उपयोग करके ही प्राणि उद्यान के अन्दर प्रवेश कर सकेंगे। टिकट विंडो पर भी सैनेटाइजर रखवाया गया है, ताकि दर्शक टिकट लेने के पूर्व सैनेटाइजर का उपयोग कर टिकट लें। उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान के गेटों पर टिकट चेकिंग में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध कराये गये हैं तथा दोनों गेटों पर भारत सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बड़ेबड़े बोर्ड लगाये गये हैं जिससे दर्शकों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके। निदे सिंह क ने बताया कि इसके अलावा प्राणि उद्यान द्वारा पंपलेट्स भी छपवाये गये हैं ताकि आने वाले दर्शकों को पंफलेट्स वितरित कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक किया जा सके। उन्होंने आगंतुकों से अनुरोध किया कि यदि खाँसी, जुकाम, बुखार आदि के किसी परेेशानी से ग्रसित हैं तो कृपया वह प्राणि उद्यान के अन्दर प्रवेश न करें। उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान के वन्यजीवों को दिये जाने वाले भोजन आदि को पूर्व से ही डिस्इन्फेक्टेड करके दिया जा रहा था। वर्तमान समय में वन्यजीवों को दिये जाने वाले भोजन में अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए डिस्इन्फेक्टेड करके भोजन दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!