लखनऊ(लाइवभारत24)। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो पर चिंता जाहिर करते हुये सोमवार को कहा कि राज्य के साथ-साथ केन्द्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मायावती ने एक ट्वीट कर कहा आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य, गरीब व पिछड़े यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह गंभीर चिन्ता की बात है। राज्य व केन्द्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सचेत होने की जरूरत है। यह जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है।
मायावती ने यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

Nice views