मेसी 924 करोड़ रु. कमाई के साथ टॉप पर

कोरोना के बावजूद रोनाल्डो को 59 करोड़ का फायदा, 21 साल के एम्बाप्पे की कमाई भी 88 करोड़ बढ़ी

न्यूयार्क (लाइवभारत24)। विश्व की सबसे फेमस व पापुलर स्पोर्ट्स मैगजीन फोर्ब्स ने 2020 में सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 126 मिलियन डॉलर (करीब 924 करोड़ रुपए) कमाई के साथ लगातार दूसरे साल टॉप पर बने हुए हैं। कोरोना के कारण उन्होंने पिछले साल के मुकाबले 7 करोड़ रुपए की कम कमाई हुई है। वहीं, उनके बाद पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 मिलियन डॉलर (करीब 858 करोड़ रु.) कमाई के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, कोरोना के बीच उनकी कमाई पिछले साल के मुकाबले 59 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस बार फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (21) ने सभी को चौंकाया है। वे पहली बार टॉप-5 में शामिल हुए हैं। पिछले साल वे 42 मिलियन डॉलर (करीब 220 करोड़) की कमाई के साथ 7वें नंबर पर काबिज थे। 2020 में उनकी कमाई बढ़कर 308 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।ब्राजील के स्टार प्लेयर नेमार जूनियर की कमाई पर भी कोरोना की मार पड़ी है। वे 96 मिलियन डॉलर (करीब 704 करोड़ रुपए) कमाई के साथ लगातार दूसरे साल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। जबकि पिछले साल उन्होंने 770 करोड़ रुपए की कमाई की थी। मिस्र के मोहम्मद सालाह ने कोरोना के बीच 37 मिलियन डॉलर (करीब 271 करोड़ रुपए) की बंपर कमाई के साथ 7 पायदान की छलांग लगाई है। वे 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल के स्टार प्लेयर ने पिछले साल के मुकाबले उन्होंने 87 करोड़ रुपए की ज्यादा कमाई की है। फोर्ब्स ने चार महीने पहले ही 2019-20 सीजन में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ टॉप पर काबिज थे। उन्होंने मेसी और रोनाल्डो की पीछे छोड़ा था। भारतीयों की बात करें तो सिर्फ विराट कोहली अकेले टॉप-100 में शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली 26 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) कमाई के साथ 66वें नंबर पर काबिज हैं। कोहली लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में बने हुए हैं। भारतीय कप्तान 2019 में 173.3 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 100वें नंबर पर थे। 2018 में 166 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें और 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!