नए वेल्थ टेक ऐप ‘गिल्डेड’की ओर से प्रमाणित स्विस गोल्ड में आंशिक निवेश का ऑफर

लखनऊ (लाइवभारत24)। आंशिक निवेश के माध्यम से लंबी अवधि की बचत की पेशकश करने वाले नए दौर के वेल्थ टेक ऐप ‘गिल्डेड’ को आज लॉन्च किया गया। ऐप के माध्यम से ‘गिल्डेड’1 ग्राम स्वर्ण के बराबर छोटी खरीद की सुविधा उपलब्ध कराता है और इस तरह उपयोगकर्ताओं के लिए शुरुआत करना बहुत आसान बनाता है। गिल्डेड के भारतीय ग्राहक स्वर्ण की प्रचलित कीमतों की तुलना में 7-10 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं, क्योंकि गिल्डेड के माध्यम से खरीद करने पर बिचैलियों को हटा दिया जाता है और इसमें सीधे स्विस रिफाइनरियों से सोना खरीदा जाता है और इसे स्विस वॉल्ट में स्टोर किया जाता है। गिल्डेड भारत में निशुल्क डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा और इसे यूएई में भी लॉन्च किया जा रहा है। इसका एंड्रायड वर्शन गूगल प्ले स्टोर के जरिये और आईओएस वर्शन एपल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। गिल्डेड सोने के अन्य स्थानीय निवेश विकल्पों पर कई लाभ प्रदान करता है, जैसे कि सोने का पूरी तरह से बीमा, आंशिक स्वामित्व, एथिकल सोर्सिंग, आसान 24/7 पहुंच, दुनिया भर में डिजिटल सोना भेजने की सुविधा, बेचने के लिए कम लागत, बिक्री के बाद धन प्राप्त करने में आसानी, सोने की प्रामाणिकता का प्रमाण, विशेष रूप से स्विस परिष्कृत और संग्रहीत सोना, और फाइनेंशियल सिस्टम के जोखिम से सुरक्षा। गिल्डेड ऐप, जिसे पहले डिजिटल स्विस गोल्ड (डीएसजी) के रूप में जाना जाता था, को अपडेट किया गया है और इसमें डिजिटल स्विस गोल्ड ऐप के माध्यम से पिछले छह महीनों में हजारों उपयोगकर्ताओं की ओर से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर किए गए सुधार शामिल हैं। जैसे-जैसे भारतीय बाजार डिजिटल सोने के लाभों जैसे कि उपयोग में आसानी, बचत और सुरक्षा इत्यादि के साथ अधिक सहज होता है, गिल्डेड उन लाखों भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा, जो स्वर्ण के निवेश में रुचि रखते हैं। गिल्डेड में स्वर्ण का मूल्य, सुरक्षा, गुणवत्ता और विश्वास का निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जाता है। गिल्डेड गोल्ड उपभोक्ता के लिए निशुल्क भंडारण की सुविधा शामिल है। सोने की पूरी खरीद कानूनी रूप से ग्राहक की संपत्ति होती है, इसे पूरी तरह से बीमित वाॅल्ट्स में संग्रहीत किया जाता है, इसकी स्वतंत्र रूप से ऑडिट की जाती है, और अपरिवर्तनीय टाइटल कायम करने के लिए इसे एक निजी अनुमति प्राप्त ब्लॉकचेन पर स्थायी रूप से दर्ज किया जाता है। सभी ग्राहकों को डिजिटल वेयरहाउस रसीद के रूप में स्वामित्व का प्रमाण जारी किया जाता है, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि उनके गोल्ड होल्डिंग का अकाउंट नंबर, बार सीरियल नंबर, ब्लॉकचैन रेफरेंस और वॉल्ट लोकेशन इत्यादि दर्ज होता है। खरीदार के स्वर्ण बार की एक तस्वीर और प्रामाणिकता का एक प्रमाण पत्र भी ऐप पर प्रदान किया जाता है। गिल्डेड ऐप के माध्यम से खरीदा गया स्वर्ण उच्चतम मानकों को पूरा करता है, जिसमें सोना स्विस रिफाइंड और 0.9999 परिष्कृत होता है। सभी प्रकार की गोल्ड होल्डिंग्स का स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया जाता है।

One thought on “नए वेल्थ टेक ऐप ‘गिल्डेड’की ओर से प्रमाणित स्विस गोल्ड में आंशिक निवेश का ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!