प्रदेश में कला जगत की किसी भी महिला पर नहीं होगा अत्याचार : डॉ. विपिन

  कार्यकारिणी महिला यूथ विंग की सूची जारी

लखनऊ (लाइव भारत 24)।  प्रदेश के किसी भी जिले में कला जगत से जुड़ी महिलाओं पर अब अत्याचार नहीं होगा। यह बात गुरुवार को थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के अध्यक्ष, डॉ. विपिन अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने आज अपनी कार्यकारिणी महिला यूथ विंग की सूची जारी करते हुए कहा कि एसोसिएशन कला जगत से जुड़ी उप्र के विभिन्न जिलों की महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, शारीरिक, मानसिक शोषण एवं सहायता के लिए कार्य करेगी। साथ ही कला जगत से जुड़ी महिलाओं की हर तरह से मदद करने की भी कोशिश करेगी। वहीं, उप्र की महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगी जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकें।
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने कहा की जल्द ही उप्र के अन्य जिलों में भी महिला यूथ विंग कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Mahila Youth Wing President Nishu Tyagi

इनको किया गया महिला यूथ विंग कार्यकारिणी में शामिल :

इस मौके पर महिला यूथ विंग की अध्यक्ष, निशू त्यागी ने कार्यकारिणी से जुड़े हुए सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर ही महिलाओं पर होने वाले शोषण के खिलाफ अपनी आवाज प्रदेश व केंद्र सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
महिला यूथ विंग थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उप्र की कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक शाइस्ता अम्बर, कुमुद दीवान, रंजना द्विवेदी, संरक्षक शिखा सिंह, साधना जग्गी, शहनाज खान, केवल कुमार, मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष निशू त्यागी, कार्यवाहक अध्यक्ष मधु तिवारी, उपाध्यक्ष जयश्री, रूबी राज सिन्हा, मंगला श्रीवास्तव, राखी जयसवाल, सचिव फरहाना फातिमा, सहसचिव शीतल वैष्णव श्रीवास्तव, कोषाअध्यक्ष ममता सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सिम्मी भाटिया, चेतना द्विवेदी, कीर्तिका श्रीवास्तव, सरला गुप्ता, प्रीति लाल शामिल किये गये।

One thought on “प्रदेश में कला जगत की किसी भी महिला पर नहीं होगा अत्याचार : डॉ. विपिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!