प्रवीण सूद होंगे सीबीआई के अगले निदेशक

नयी दिल्ली( लाइवभारत24) कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार को एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सूद को दो साल की अवधि के लिए सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया है।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अवगत कराया जाता है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रवीण सूद का नाम फाइनल किया। इस कमेटी में पीएम मोदी के अलावा, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, नेता विपक्ष लोकसभा अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!