दुश्मनों के लिए काल है राफेल : महंत देव्यागिरि

 

चीन-पाकिस्तान की खिलाफ हमारा अचूक हथियार बनेगा राफेल

सेना में राफेल के शामिल होने पर 151 दीपकों से जगमगाया मनकामेश्वर मठ-मंदिर

 भारत माता के नए अस्त्र के रूप में महंत देव्यागिरी ने किया पूजन

लखनऊ (लाइवभारत24)। शहर के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को दीपावली सा उल्लास दिखा। भारतीय सेना में आधुनिक और शक्तिशाली युद्ध विमान राफेल को शामिल किये जाने पर वहां महंत देव्यागिरी की अगुआई में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। महंत देव्यागिरी ने कहा कि दुश्मनों के लिए राफेल काल है। राफेल चीन और पाकिस्तान की खिलाफ हमारा अचूक हथियार बनेगा। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में बुधवार को राफेल के स्वागत में सतरंगी रंगोली सजायी गई। इस अवसर पर गौरजा गिरी ने भारत माता के रूप में तिरंगा वेशभूषा धारण कर भारतीय ध्वज हाथों में थामा। उनके समक्ष मनकामेश्वर मठ मंदिर में उपस्थित सेवादारों ने 151 दीपक प्रज्वलित कर अपने उल्लास प्रकट किया।

महंत देव्यागिरी ने आदिगंगा मां गोमती के जल, पुष्प, हल्दी, रोली, अक्षत से भारत माता का अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह पांच राफेल भारत मां के ऐसे शक्तिशाली अस्त्र है जो युद्ध ही नहीं शान्ति बनाए रखने में भी अहम भूमिका अदा करेंगे। सीमा के देशों के साथ शक्ति संतुलन बनाए रखने में राफेल, अहम भूमिका अदा करेंगे। श्रावण शुक्ल की दशमी, सावन का अंतिम बुधवार और रवि योग, 29 की तारीख को ज्योतिष के अनुसार भी शुभ दिन बना रही है। नि:संदेह राफेल से हर भारतीय का शीर्ष गर्व से उठ गया है। उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि बाकी बचे विमान भी जल्द से जल्द का भारतीय सेना में शामिल किये जाएं। इस दिशा में सभी विध्न बाधाएं भोलेनाथ दूर करें। उन्होंने भारत के जल, थल और नभ सेना के मंगल की भी कामना की। इस अवसर पर जीतेन्द्र शर्मा, रोहित सिंह, राहुल कुमार, गौरव गुप्ता, शुभम शर्मा, अभिषेक, विभव सिंह, सौरभ, विनोद कुमार सहित अन्य ने घंटे घड़ियाल और शंखनाद के बाद “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना की जय” और “विश्व शान्ति” के नारे लगाए।

One thought on “दुश्मनों के लिए काल है राफेल : महंत देव्यागिरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!