राहुल ने अपने ट्वीट में शेयर किया जवानों का वीडियो, कहा—जवानों के लिए बुलेट प्रूफ ट्रक तक नहीं

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो के जरिए सेना की चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से सवाल पूछा कि ‘ये कहां का न्याय है ’? ‘पीएम के लिए 8400 करोड़ रुपये का आलीशान जहाज और और जवानों के लिए बुलेट प्रूफ ट्रक तक नहीं।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?”

वीडियो में एक ट्रक में जवान बैठे दिखाई दे रहे हैं जो आपस में बात कर रहे हैं। उनमें से एक जवान कहता है कि नॉन बुलेट प्रूफ गाड़ियों में भेजकर हमारी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले हफ्ते किसान विरोधी बिल के खिलाफ पंजाब में प्रदर्शन के दौरान भी राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने देश विरोधी नीतियों और कार्यों से देश को कमजोर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!