आईपीएल 2020: राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया

 आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से पीटा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और कप्तान स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों के बूते स्कोरबोर्ड पर 216/7 रन टांगे। जवाब में चेन्नई की टीम 200 रन ही बना पाई।

दुबई (लाइवभारत24)। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हराया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सीएसके ने छह विकेट पर 200 रन ही बना पाई। संजू सैमसन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से फैफ डुप्लेसी ने शानदार 72 रनों की पारी खेली। वहीं, शेन वॉटसन 33, मुरली विजय 21, सैम कुरैन 17, केदार जाधव 22 और महेंद्र सिंह धोनी 29 रनों की पारी खेल सके। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 26 रन, श्रेयस गोपाल ने 38, टॉम कुरैन ने 55 रन देकर 1-1 विकेट हासिल किए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता मिलने बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सात विकेट पर 216 रन बनाए। राजस्थान ने चेन्नई को जीत के लिए 217 रनों का टारगेट दिया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने 74 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 69 रन बनाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 8 गेंदों में नाबाद 27 रन की धुंआधार पारी खेली। चेन्नई के लिए सैम कुरैन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। दीपक चाहर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। लुंगी एनगिडी ने 56 रन देकर 1 विकेट और पीयूष चावला ने 55 रन देकर एक 1 विकेट झटका।

One thought on “आईपीएल 2020: राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!