RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। दास ने लिखा, ”मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। एसिंप्टोमैटिक हूं। पूरी तरह स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वह सावधानी बरतें। मैं आइसोलेशन में रहकर कुछ दिन काम जारी रखूंगा। RBI के काम पहले ही तरह सामान्य तरीके से होंगे। मैं अपने सभी डिप्टी गवर्नर और अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व टेलीफोन के माध्यम से जुड़ा रहूंगा। कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 6.68 लाख हो गई है। बीते दो हफ्तों की तुलना करें तो इस बार 70 हजार कम मरीज मिले। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 3 लाख 71 हजार 163 केस आए थे, तो 18 से 24 अक्टूबर के बीच यह संख्या 4 लाख 41 हजार 217 रही। इस हफ्ते 4 लाख 81 हजार 324 मरीज ठीक हो गए, यह संख्या इससे पहले वाले हफ्ते से 38 हजार 210 कम है।

  • कम मरीज ठीक होने के बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में और सुधार हुआ है। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 84 हजार 147 एक्टिव केस कम हुए थे, वहीं 18 से 24 अक्टूबर के बीच 1 लाख 14 हजार 790 एक्टिव केस कम हुए। शनिवार को देश में 50 हजार 224 केस आए, 62 हजार 154 मरीज ठीक हो गए, जबकि 575 मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव केस में 12 हजार 528 की कमी आई। देश में अब तक 78.68 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 70.75 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.18 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 5 दिनों में रिकवरी रेट में 2% का इजाफा हुआ है। 19 अक्टूबर को 87% रिकवरी रेट था, जो अब बढ़कर 89.74% हो गया है। पिछले 3 दिनों में एक्टिव केस (ऐसे मरीजों की संख्या जिनका अभी इलाज चल रहा है) में भी 58 हजार की कमी देखी गई है।
    देश में अभी 16 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं, जहां एक्टिव केस 5 हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एंड नागर हवेली में 51, मिजोरम में 175, अंडमान निकोबार में 204, सिक्किम में 242 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी एक्टिव केस की संख्या कम है।
    कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही भारत बायोटेक को वैक्सीन के बड़े स्तर पर ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। फर्म ने 12 से 14 राज्यों के 20 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।

One thought on “RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!