धनतेरस के लिए “काश्यम कलेक्शन” के साथ रिलायंस ज्वेल्स ने उत्सव की शुरुआत की

लखनऊ (लाइवभारत24)। भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांडों में से एक, रिलायंस ज्वेल्स ने इस बार त्योहारों के मौसम की शानदार तरीके से शुरुआत करते हुए उम्दा आभूषणों के बेमिसाल कलेक्शन, “काश्यम” को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन बनारस की समृद्ध विरासत, परंपरा और आस्था को दर्शाने वाली कला एवं संस्कृति, मंदिरों और आश्चर्यजनक वास्तुकला से प्रेरित है।

ग्राहकों को काशी विश्वनाथ दुर्गा कुंड मंदिर, रत्नेश महादेव मंदिर, विशालाक्षी एवं बौद्ध मंदिर, रामनगर किला, तुलसी घाट, प्राचीन प्रवेशद्वार और जंतर-मंतर की कला के विभिन्न स्वरूपों के साथ-साथ बनारसी साड़ी, गंगा आरती, गंगा घाट तथा गुलाबी मीनाकारी एवं नक्काशी की जीवंत एवं अत्यंत मनमोहक कला पर आधारित विभिन्न प्रकार के अलंकृत डिजाइन और शानदार ढंग से तैयार किए गए आभूषणों में से अपने पसंदीदा गहनों को चुनने का अवसर मिलता है।

उत्कृष्ट डिजाइनों की बेमिसाल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तथा नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दिवाली और धनतेरस के साथ-साथ शादियों जैसे विशेष अवसरों को अपने ग्राहकों के लिए और भी खास बनाने के लिए ब्रांड ने इस शानदार कलेक्शन को लॉन्च किया है, जो सोने एवं हीरों के बेहद खूबसूरत हार, झुमके और चूड़ियों के रूप में बनारस की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आश्चर्यजनक वास्तुकला एवं शिल्पकला को प्रदर्शित करते हैं।

इस कलेक्शन में ग्राहकों को आभूषणों के बेजोड़ विकल्प मिलते हैं, और यहाँ ग्राहक बेहद आकर्षक एवं अव्वल दर्जे के ‘चोकर सेट’ तथा नक्काशीदार एवं मनमोहक ‘नेकलेस सेट’ से लेकर बेहद नाजुक एवं खूबसूरत ‘नेकलेस सेट’ और ‘बैंगल्स’ में से अपने पसंदीदा गहनों का चयन कर सकते हैं। यहाँ अलग-अलग अवसरों और हर तरह के बजट के अनुरूप गहनों की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। गोल्ड कलेक्शन के डिजाइनों में मीनाकारी कला के साथ उत्कृष्ट विरासत और मंदिर शैली के आभूषण, एंटीक एवं येलो गोल्ड फिनिश, तथा येलो गोल्ड और एंटीक फिनिश में सोने के तारों की बेहद महीन कारीगरी वाले गहने शामिल हैं। इस कलेक्शन के लिए तैयार किए गए डायमंड सेट आपके त्योहारों के साथ-साथ ब्राइडल और कंटेम्पररी लुक के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!