ड्रग्स केस में रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कल

मुंबई(लाइवभारत24)। सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के लॉकअप से भायखला जेल में शिफ्ट किया। उनकी जमानत याचिका पर कल स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने रात लॉकअप में बिताई। एनसीबी ने रिया को कल दोपहर गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाईं। वह रात में कई बार उठीं और बैरक में टहलती हुई नजर आईं।इस बीच, रिया और उसके भाई शोविक ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए फिर याचिका लगाई है। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि गुरुवार को रिया और उनके भाई शोविक की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स लेती थीं।
एनसीबी की टीम ने उनसे तीन दिन पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले रिया के भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कर्मचारी रहे दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर अब्देल बासित परिहार, जैद विलात्रा और कैजिन इब्राहिम समेत 9 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि केंद्र की तीन एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थी, जिसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले बलार्ड एस्टेट में एनसीबी दफ्तर से बाहर आकर एनसीबी के वाहन में बैठते समय रिया ने वहां जुटे मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया था।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट में कहा,उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,”मृत व्यक्ति बोल नहीं सकता इसलिए किसी मृत पर आरोप लगाना शर्म की बात है।” ‘भगवान हमारे साथ हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!