विकास नगर में सडक़ धंसी, पुलिस ने बंद कराया रास्ता

लखनऊ(लाइवभारत24)। सरकार एक तरफ गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही है, दूसरी तरफ लखनऊ के विकास नगर में 30 फीट चौड़ी सडक़ में 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। विकास नगर में भगवान शंकर की मूर्ति के पास बनी सडक़ 20 फीट धंस गई। इसमें दो लोग गिर गए। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। लोगों की परेशानी बढऩे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। शंकर जी की मूर्ति की ओर से पावर हाउस की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां रहने वाले संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह सडक़ पहले भी एक बार धंस चुकी है। उन्होंने बताया कि यह मुख्य मार्ग है और करीब 50 हजार लोग यहां से रोज गुजरते हैं। इसको लेकर नगर निगम को सूचना दे दी गई है। सरकार प्रदेश में गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही है। इसमें अब महज दो दिन बचे है। ऐसे में अभियान खत्म होने से पहले सडक़ें फिर से खराब होने लगी है। नगर निगम के अधिकारी अभी तक विकास नगर के मौके पर नहीं पहुंचे है। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि नगर निगम से लेकर लोक निर्माण विभाग तक में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें नेता से लेकर अधिकारी मिले हुए है। सडक़ों की खराब स्थिति के लिए शासन के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी सडक़ों को की जांच होनी चाहिए। इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!