18 सितंबर से बदल जाएगें ATM से कैश निकालने का नियम

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके मद्देनजर अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वन टाइम पासवर्ड यानी कि ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देशभर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू होगी। अब एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। अभी तक रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी। बैंक ने 1 जनवरी से नया नियम लागू किया था। इसके तहत 10 हजार रुपए या उससे अधिक रकम निकालने पर ओटीपी बेस्ड कैश विड्रॉल को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया गया था। अब 18 सितंबर यानी इस शुक्रवार से अगर आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसे निकालने एटीएम जाते हैं तो अब आपके पास कार्ड एंटर करने और अमाउंट डालने के बाद बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा, तभी आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे। एसबीआई के एमडी (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी ने कहा कि तकनीकी सुधार और सेफ्टी के मामले में एसबीआई हमेशा सबसे आगे रहा है। हमें उम्मीद है कि 24×7 ओटीपी-आधारित कैश विड्रॉल की सुविधा से सुरक्षा स्तर को और ज्यादा मजबूती मिलेगा। दिनभर इस सुविधा को लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखेबाजों, अनधिकृत निकासी, कार्ड स्कीमिंग, कार्ड क्लोनिंग और इसी तरह के जोखिम से बच सकेंगे।देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से ज्यादा देशों में है।

One thought on “18 सितंबर से बदल जाएगें ATM से कैश निकालने का नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!