शोपियां के तुर्कवंगम इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मार गिराए

जम्मू-कश्मीर(लाइवभारत24)। आज जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के तुर्कवंगम इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इनमें शोपियां के शादाब करेवा गांव का कामरान जहूर मन्हास भी शामिल था। सेना ने कामरान को आतंकवाद छोड़कर मेनस्ट्रीम में लौटने का मौका दिया था। 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए के सिंह ने कामरान के परिवार के जरिए भी बात की, लेकिन वह नहीं माना। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो एके-47 समेत तीन राइफल बरामद हुई हैं। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने से ऑपरेशन छेड़ रखा है। इस महीने 28 आतंकी मारे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!