लखनऊ में श्रीलंका के साथ होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले भारत को झटका

सूर्यकुमार और दीपक चाहर मैच से बाहर

लखनऊ (लाइवभारत24)। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में होने वाले पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी-20 मैच के दौरान हाथ में फील्डिंग करने के दौरान चोट लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं दीपक चाहर भी बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए थे भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में 24 फरवरी को पहला और धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच प्रस्तावित है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच पहला मोहाली में 4 से 8 मार्च तक और दूसरा 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!